उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

परीक्षा केंद्रों पर होगी एआइ बेस सुरक्षा व्यवस्था

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 17 मई को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा के सम्बन्ध में आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने आज जिला सभागार में बैठक ली।इस दौरान इन्होंने कहा कि परीक्षाओं में कोई भी गलती क्षम्य नहीं होती है। इसलिए परीक्षाओं को गम्भीरता से निर्बाध, निर्विघ्न परीक्षा सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें। परीक्षा केन्द्रों में केन्द्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, इनविजलेटर परीक्षाओं की सभी व्यवस्था सुनिश्चित करेगें।अध्यक्ष ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों का सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, पर्वेक्षक दो दिन पूर्व निरीक्षण कर सभी व्यवस्था सुनिश्चित करेगें तथा परीक्षा केन्द्र के भीतर मोबाईल, घड़ी व कोई भी इलेक्ट्रिक गैजेट पूर्ण तरह प्रतिबन्धित होगा। परीक्षा केन्द्रों के प्रत्येक कक्ष में पर्याप्त क्षमता वाला जैमर अनिवार्य रूप से लगाए जायेगें। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की चेकिंग व बायोमीट्रिक परीक्षा केन्द्र के गेट पर ही अनिवार्य रूप से की जायेगी। इसबार सभी परीक्षा केन्द्रों में एआइ बेस सुरक्षा व्यवस्था करने का भी प्रयास किया जाएगा। जो किसी प्रकार के मानकों के उलंघन पर अलर्ट भी जारी करेगा। मर्तोलिया ने कहा कि टीवी कैमरे की जद में प्रश्नपत्र रखे व खोले जाएंगे।बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेन्द्र चौधरी, मुख्य कोषाधिकारी डाॅ. पंकज कुमार शुक्ल, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह सहित सभी केन्द्र व्यवस्थापक आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99