उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार शिक्षा शोध/आविष्कार

पंत विवि की नई पहल:उद्योगों के हिसाब से भी होंगे शोध

पन्तनगर।(लोक निर्णय) गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की ओर से सिडकुल पंतनगर के प्रमुख उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से “इंडस्ट्री–एकेडेमिया मीट” की। इसमें लगभग 50 उद्योगों ने हिस्सा लिया। कुलपति प्रोफेसर एसके कश्यप ने कहा कि विश्वविद्यालय उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध की प्राथमिकताओं का निर्धारण करने के लिए कृतसंकल्प है। स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर निर्धारित शोध विषयों को सरकार, उद्योगों तथा किसानों की आवश्यकताओं से सीधे जोड़ा जाएगा।जिससे प्रत्येक शोध कार्य समाजोपयोगी एवं व्यावहारिक परिणाम देने वाला हो।कुलपति प्रोफेसर एसके कश्यप ने उद्योग प्रतिनिधियों को पंतनगर परिवार का हिस्सा बताया तथा उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं से जुड़ने की विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में उद्योगों की शोध आवश्यकताओं, प्रशिक्षण जरूरतों तथा कौशल विकास से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।जिससे विश्वविद्यालय अपने शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार कर सके। साथ ही विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप एवं प्रोजेक्ट कार्यों की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में आगामी ग्रीष्मावकाश के दौरान लगभग 200 विद्यार्थियों के लिए समर इंटर्नशिप योजना तैयार की गई।कुलपति ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष एवं रोजगारोन्मुख बनाना है। इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव देने के साथ-साथ उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में “एकेडमिक सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी” की अवधारणा के अंतर्गत स्थानीय वनवासी कन्या छात्रावास की संचालिका सुश्री वर्षा देवी को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में चल रहे सकारात्मक प्रयासों को सहयोग एवं प्रोत्साहन देने पर भी विचार किया गया।
उद्योग प्रतिनिधियों ने गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के साथ पारस्परिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु अनेक सुझाव दिए। उन्होंने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे भविष्य की व्यापक संभावनाओं से जोड़ा तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और