उत्तराखंड

पंत की आधुनिक भारत के निर्माण रही अहम भूमिक

आधुनिक भारत के निर्माण में पंत की अहम भूमिका

ऊधम सिंह नगर/हरिद्वार:भारत रत्न पंडित गोविन्द वल्लभ पंत की 138वीं जयंती हर्षोल्लास मनाई गई। मंत्री कृषि गणेश जोशी ने पंत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर पंडित पंत को नमन किया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पंडित पंत जी स्वतंत्र भारत के महान राजनेता, दूरदर्शी प्रशासक एवं कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने उत्तराखंड के पहाड़ी अंचलों से लेकर देश की राजनीति तक अपनी अद्वितीय छाप छोड़ी। वे न केवल उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे, बल्कि देश के गृहमंत्री के रूप में भी उन्होंने प्रशासनिक सुधारों और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंत का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्रसेवा का जज़्बा भावी पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देता रहेगा। इस मौके पर मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र आदि मौजूद थे।इसके अलावा जिले में पंत विवि सहित विभिन्न क्षेत्रों में पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पंत पार्क स्थित पंत कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। फिर उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर वक्ता एवं समाज सुधारक थे, जिनकी आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही। पंत जी का जन्म 10 सितंबर, 1887 को अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और विधि की डिग्री हासिल की तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कॉलेज के दिनों से ही वह राजनीति में सक्रिय हो गए थे।इसके अलावा सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर पंत के योगदान को याद किया गया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर