अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता में मनांतरण के आरोप में बवाल की जांच बैठी

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) नवीनगर उप तहसील नानकमत्ता में 19 अप्रैल को धार्मिक पूजा की आड़ में मानांतरण के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुई थी।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रकरण प्रथम दृष्टया संवेदनशील प्रकृति का प्रतीत होता है। जिसमें कानून-व्यवस्था, सामाजिक समरसता एवं जनसुरक्षा से संबंधित बिन्दु निहित होने के कारण प्रकरण की तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष जांच कराया जाना आवश्यक है।जिलाधिकारी भदौरिया ने मामले की जांच प्रकरण अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में आज सात सदस्यीय टीम गठित कर दी है।साथ ही 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा।जिलाधिकारी ने जांच टीम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अध्यक्ष,अपर पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, संबंधित क्षेत्रों के उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी,निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई सदस्य नामित किए हैं।अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि इस प्रकरण में घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण एवम् शिकायतकर्ता परिवार से मुलाकात किए जाने के लिए पांच मई को दोपहर 12 बजे नियत की गई है।सभी नामित सदस्य समन्वय करते हुए नियत तिथि व समय पर घटना स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

अपराध

जेनेटिक एनेलाइजर मशीन से बढ़ी एफएसएल की क्षमता

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कुमाऊं मंडल में होने वाले आपराधिक वारदातों के खुलासे में सहयोग डीएनए सैंपल रिपोर्ट अब पुलिस को जल्द
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99