उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर नेशनल न्यूज़

नशा के खिलाफ क्या बोले चंपावत डीएम

चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज तहसील सभागार, पूर्णागिरि (टनकपुर) में सोमवार को नशा समन्वय समिति की बैठक की।बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 में अब तक जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत 1.244 किग्रा स्मैक/हीरोइन, 22.337 किग्रा चरस, 0.99 किग्रा अफीम, 83 इंजेक्शन और 5.788 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई है। अवैध भांग की खेती का बड़े पैमाने पर विनिष्टीकरण किया गया है। जिसमें पाटी में 683.5 नाली, पंचेश्वर में 96 नाली, रीठासाहिब में 145 नाली, चंपावत में 125 नाली और लोहाघाट में 161.5 नाली क्षेत्रफल में उगाई गई फसलों को नष्ट किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग केवल पुलिस विभाग की नहीं, बल्कि पूरे समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस विभाग को सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, नियमित छापेमारी करने और मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभागों को निर्देशित किया कि वे नशा मुक्ति से संबंधित पोस्टर अभियान, नुक्कड़ नाटक, रैली एवं कार्यशालाएं नियमित रूप से आयोजित करें। उन्होंने नशा पीड़ितों के पुनर्वास हेतु जनपद में समुचित चिकित्सा एवं परामर्श सेवाएं सुलभ कराने पर बल दिया।जिससे प्रभावित व्यक्तियों को पुनः समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जा सके।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार