अध्यात्म उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई पहचान देगा गोल्ज्यू कॉरिडोर

चंपावत।जनपद चम्पावत में प्रस्तावित गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना के प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज जिला सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दृष्टिगत भूमि हस्तांतरण (लैंड ट्रांसफर) की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।बैठक में बताया गया कि गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत अब तक पशुपालन विभाग को 9 नाली, लोक निर्माण विभाग को 12 नाली तथा शहरी विकास विभाग को 17 नाली भूमि हस्तांतरित की जा चुकी है।जिलाधिकारी ने ऊर्जा निगम, वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के लिए लंबित भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं समन्वित कार्यप्रणाली के साथ कार्य करते हुए आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करें, जिससे परियोजना कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों से भूमि से संबंधित आवश्यक एनओसी (NOC) तत्काल प्राप्त करना सुनिश्चित करें, ताकि गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना से जुड़े निर्माण एवं विकास कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सकें।गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर भी गहन चर्चा की गई। अवगत कराया गया कि
लगभग ₹213 करोड़ की लागत से गौरल चौड़ मैदान का स्टेडियम के रूप में विकास, 59.77 करोड़ की लागत से गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर का निर्माण, तथा 37.24 करोड़ की लागत से ओपन एयर थिएटर सहित अन्य बहुउद्देश्यीय योजनाएं प्रस्तावित हैं।इन परियोजनाओं के माध्यम से जनपद में खेल, संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना जनपद की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके पूर्ण होने से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे चम्पावत की पहचान धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में और अधिक सुदृढ़ होगी। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि परियोजना से जुड़ी सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, ईई लोनिवि मोहन पलड़िया, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वसुंधरा गर्ब्याल सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार