उत्तराखंड स्वास्थ्य

दो जिलों में खाद्य पदार्थों के लिए 22 नमूने

दो जिलों में खाद्य पदार्थों के 22 नमूने लिए

चंपावत/ ऊधम सिंह नगर:दीपावली पर्व को देखते हुए सोमवार को डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत, उपायुक्त खाद्य संरक्षा, कुमाऊं के नेतृत्व में चम्पावत के बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बनबसा, टनकपुर क्षेत्र में लगभग 12 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, चम्पावत, योगिता तिवारी ने खाद्य पदार्थों के 14 नमूने जांच के लिए। इनमें दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ, मावा, पनीर, मिठाईयां, सूजी, बेसन, खिले बतासे आदि शामिल हैं। इधर, ऊधम सिंह नगर में डॉक्टर प्रकाश फुलारा, सहायक आयुक्त, ऊधम सिंह नगर,अपर्णा साह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, काशीपुर, आशा आर्या खाद्य सुरक्षा अधिकारी रुद्रपुर एवं राजीव दुबे, राजस्व निरीक्षक ने शक्तिफार्म सितारगंज में 12 खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी की।इस दौरान आठ आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।इनमें पनीर के एक, दूध के एक,मावा के दो, पेड़ा के दो, मावा बर्फी के एक, चॉकलेट बर्फी के एक नमूने शामिल है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष