उत्तराखंड

देहरादून में महोत्सव में क्या बोल गए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री

देहरादून : देहरादून के लेखक गांव में ‘स्पर्श हिमालय महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव” देहरादून के लेखक गांव में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान धनवंतरि की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया गया। यह महोत्सव उत्तराखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी के ‘लेखक ग्राम’ के स्वप्न के 25 वर्ष को समर्पित था।केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया। श्री रिजिजू ने कहा कि वे स्वयं अरुणाचल प्रदेश से होने के कारण हिमालय से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। हिमालय केवल पर्वत नहीं, बल्कि भारत की शक्ति, आध्यात्मिकता और पहचान के प्रतीक हैं। भारत की सुंदरता इसकी विविधता में निहित है।हम भले अलग भाषाएं बोलते हों और अलग परंपराएं निभाते हों, परंतु हमारे मूल्य और दृष्टि हमें एक सूत्र में बांधते हैं।हमारा संविधान लोकतंत्र को दिया गया सबसे सुंदर योगदान है।जो हमारी एकता, करुणा और सामूहिक भावना का जीवंत प्रतीक है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ आचार्य बालकृष्ण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पतंजलि,प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे, प्रो. सोमवीर (इंडोनेशिया),
पद्मश्री डॉ. बी.के. संजय (एम्स गुवाहाटी) आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर