देर रात एसएसपी का सुरक्षा ऑडिट, दिए सख्त निर्देश
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा बुधवार देर रात कोतवाली काशीपुर पहुंचकर सर्किल काशीपुर एवं सर्किल बाजपुर के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के साथ एक साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।किसी ने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरती तो उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा।इस दौरान उन्होंने पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। एसएसपी ने पवित्र कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न धार्मिक व सामाजिक त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए यातायात प्रबंधन, रात्रिकालीन ड्यूटी, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था/ यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गौरा शक्ति एप के अधिकतम प्रचार-प्रसार एवं डाउनलोड सुनिश्चित कराने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। नियमित रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी, चेकिंग अभियान तथा संवेदनशील, भीड़भाड़ एवं अपराध संभावित क्षेत्रों पर सतत एवं प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।अपराध परिदृश्य, लंबित विवेचनाओं तथा जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर अपराध की स्थिति में तत्काल एफएसएल (FSL) यूनिट को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की नियमित जांच एवं निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।कहा कि डायल-112 एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई करने, विशेषकर महिला अपराधों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने हेतु शून्य सहनशीलता नीति अपनाने के निर्देश दिए गए। साइबर ठगी के मामलों में जल्द कार्रवाई करने और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि निर्देशित किया गया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास, सुरक्षा एवं सकारात्मक छवि बनाए रखना प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का दायित्व है।





