उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

दुष्यंत ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी जीत का मंत्र

रुद्रपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी मोड में जुटने का आह्वान किया है। दुष्यंत ने आज नगर निगम सभागार में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि संगठन की मजबूती और बूथ स्तर की सक्रियता ही जीत का असली आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र देते हुए कहा कि बूथ जीता, तो चुनाव जीता। गौतम ने कहा कि पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी पार्टी का विशेष प्रशिक्षण अभियान जारी है, जिसका लक्ष्य प्रत्येक बूथ को अभेद्य बनाना है। भाजपा को राजनीतिक क्षेत्र में अजर-अमर बनाने की जिम्मेदारी समर्पित कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। उत्तराखंड में पार्टी शत-प्रतिशत बीएलए-प्रथम बना चुकी है और जल्द ही बीएलए-द्वितीय की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। पिछले चार वर्षों में धामी सरकार ने भ्रष्टाचार पर प्रहार और जनहित के कड़े फैसलों से पूरे देश के सामने एक नई नजीर पेश की है। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता का अटूट भरोसा भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएं। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र सहित पूरे जिले के बुनियादी ढांचे को ऐतिहासिक रूप से मजबूत किया गया है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, सुरेश कोली, राजेश जग्गा, रामपाल सिंह, सुशील चौहान आदि मौजूद थे।कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद दुष्यंत गौतम ने नगर निगम द्वारा नवनिर्मित त्रिशूल चौक का अवलोकन किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार