दीपावली पर मिठाई का एक डिब्बा शहीद परिवार के घर
पंतनगर:राष्ट्र एवं भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में चलाए जा रहे हैं स्वयं सुरक्षा अभियान की विचारधारा “घर-घर भारत माता, घर-घर सेना सम्मान” किया जाता है।
इस अभियान के तहत इस वर्ष भी दीपावली पर मिठाई का एक डिब्बा कारगिल शहीद माधवानंद जोशी जी की धर्मपत्नी पुष्पा जोशी के आवास पर स्वयं सुरक्षा अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश पांडेय अभियान के सदस्यों के साथ अंग वस्त्र भारत माता का चित्र और मिठाई का डिब्बा देकर सम्मानित किया। पूरे देश में एक संदेश स्वयं सुरक्षा अभियान देता है कि दीपावली के पावन पर्व पर अपने नजदीक रह रहे शहीद परिवार के घर मिठाई का डिब्बा जरूर देना चाहिए। हम लोग अपने घरों में दीपावली या जो भी त्योहार मनाते हैं, वह अपने देश के वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान के कारण ही संभव है। पुष्पा जोशी ने कहा कि हर वर्ष स्वयं सुरक्षा अभियान की टीम आती है, उनको सम्मानित करती है उनको बहुत अच्छा लगता है। पूरे देश में भी इसी प्रकार लोगों को सीखना चाहिए। इस मौके पर प्रभाकर जोशी, शशिकांत मिश्रा, समीर चतुर्वेदी, कृष्णा गोस्वामी, हरीश पाठक, अतुल वर्मा आदि मौजूद थे।




