ऊधम सिंह नगर

दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को एसएसपी ने किया रुद्रपुर बाजार का निरीक्षण

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) दशहरा पर एसएसपी अजय गणपति ने मंगलवार को रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। त्योहार के दृष्टिगत बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।एसएसपी ने बाजारों, मुख्य मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त एवं चेकिंग सुनिश्चित करने को कहा। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएं।दशहरा पर्व एवं रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाएप्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर यातायात का प्रभावी प्रबंधन करते हुए जाम की स्थिति से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार गश्त, चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। बाजारों, धार्मिक आयोजनों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस बल सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कियाबजा रहा है।ऊधम सिंह नगर पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे सभी नागरिक निर्भीक होकर दशहरा पर्व मना सकें।र पुलिस आमजन से अपील करती है कि दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित करने से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार