ऊधम सिंह नगर

तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

चम्पावत।(लोक निर्णय) राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसी बृजवाल ने बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा पात्र और इच्छुक आवेदकों से विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इस वर्ष पुरस्कारों के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो भी आवेदक इन राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए विभागीय वेबसाइट https://wecduk.in पर जाकर अपना पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन करने की खिड़की पांच जून 2026 से खुल चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। सभी आवेदकों को इसी समयावधि के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस बार ऑफलाइन माध्यम से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यदि कोई आवेदक डाक, कूरियर या व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में आकर फॉर्म जमा करने का प्रयास करता है, तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा।इसलिए सभी पात्र महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां समय रहते विभागीय पोर्टल पर जाकर ही अपना आवेदन दर्ज करना सुनिश्चित करें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार