उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा स्वास्थ्य

तिरंगा हमारा स्वाभिमान, विकसित भारत हमारा संकल्प’: हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी का पीआइबी देहरादून ने किया आह्वान

देहरादून। (लोक निर्णय)सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआइबी) देहरादून ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया है। पीआइबी ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान अब एक व्यापक जन आंदोलन का रूप ले चुका है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीआइबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल ने कहा कि “हमारा तिरंगा हमारा स्वाभिमान है और देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने की अटूट प्रेरणा है।” उन्होंने दूरदर्शन देहरादून, आकाशवाणी और पीआइबी देहरादून के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा नागरिकों को गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘वंदे मातरम्’ को समर्पित है, क्योंकि देश ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने का अवसर मना रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत के गौरव, एकता और देश के प्रति प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य एवं समर्पण का प्रतीक है।
अभियान के तहत नई टिहरी में केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा विशेष प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘हर घर तिरंगा’, ‘विभाजन की विभीषिका’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे विषयों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय ध्वज की यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रभक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पीआइबी देहरादून ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभर में नागरिक तिरंगा यात्राओं, बाइक एवं साइकिल रैलियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। तिरंगा देश की मातृभूमि के प्रति गौरव और समर्पण की भावना को साकार करता है।कार्यक्रम में दूरदर्शन देहरादून, आकाशवाणी और पीआईबी देहरादून के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने सामूहिक संकल्प लेते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सतत भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99