ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

तराई में फसल के लिए हुई हवा संग आफत की बारिश

रुद्रपुर: तराई में किसानों के लिए आफत की बारिश हुई है।बारिश से करीब 20 प्रतिशत धान का उत्पादन प्रभावित हुआ है।इससे किसानों की कमर टूट गई।
ऊधम सिंह नगर में एक लाख से अधिक हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल लगाई गई है। गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई, जो करीब दो घंटे तक तेज और हल्की बारिश हुई।बारिश से खेत में खड़ी फसल लेट गई है।इससे किसानों के माथे पर नुकसान की लकीरें दिखीं। गदरपुर क्षेत्र के ग्राम कूल्हा निवासी प्रकाश चंद्र कोलिया, मोहन खोलिया, मुन्ना बहुगुणा, राजेंद्र चौधरी, गोपाल सिंह मेहता, दीवान बिष्ट, पप्पू बिष्ट, रमेश देवराड़ी,असरार अहमद ने बताया कि धान की फसल में बालियां निकल रही थी।कुछ फसल में बालियां निकल गई थीं।बारिश से फसल लेट जाने से दाने बहुत कमजोर हो जाएंगे और गुणवत्ता भी प्रभावित होगी।पानी में सड़कर पौधे भी खराब हो जाएंगे। इससे करीब 20 प्रतिशत उत्पादन प्रभावित होगा। अब तो फसल की लागत भी नहीं मिल पाएगी। आय का जरिया खेती है और वह भी नुकसान हो गया। नुकसान का मुआवजा मिलना चाहिए। इधर, जिले में जल निकासी की सुविधा न होने से जगह जगह जलभराव हो गया था।इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।मुख्य कृषि अधिकारी डॉक्टर अभय सक्सेना ने बताया कि धान की फसल गिरने से कुछ नुकसान हुआ है। दाने भी कमजोर पड़ेंगे। फसल बीमा अधिकारियों और न्याय पंचायत स्तर के कृषि अधिकारियों को फसल नुकसान की सर्वे रिपोर्ट मांगी गई है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार