उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

डीएम मनीष ने ग्रामीणों के साथ मनाई होली

चंपावत होली पर्व पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज विकासखण्ड चम्पावत अंतर्गत ग्राम ढकना बडोला पहुंच कर ग्रामीणों के साथ होली मिलन कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएँ दी।
साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना।ग्रामीणों ने गांव में सीसी मार्ग निर्माण, मंदिर प्रांगण में समुचित प्रकाश व्यवस्था, सोलर लाइट तथा युवाओं के लिए पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की स्थापना जैसी प्रमुख मांगों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन गांव-गांव तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की त्वरित शिकायत निस्तारण की कार्यशैली एवं संवेदनशील व्यवहार की सराहना करते हुए जनपद के नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जानकी बडोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन भंडारी, सरपंच ईश्वरी भंडारी, विक्रम भंडारी, अम्बादत्त फूलारा, तारा भंडारी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार