डीएम ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की समीक्षा की
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) नितिन सिंह भदौरिया ने आज पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जिलासभागार में समीक्षा की। साथ ही उन्होंने निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट को एयरपोर्ट की बाउन्ड्री कार्य को तेजी से कराने, पंतनगर विस्तारीकरण की भूमि पर जो भी भवन अभी तक नहीं तोड़े फायर हैं, उन्हे शीघ्र तुड़वाना सुनिश्चित करने को कहा।जिलाधिकारी ने विद्युत लाइन को शिफ्ट करने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत, उप जिलाधिकारी व पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर विद्युत लाईन को शीघ्र शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे जो पेड़ कटवाने है, उन्हे वन विभाग से समन्वय करते स्वीकृति लेकर कटवाना भी सुनिश्चित करें। डीएम भदौरिया ने एयरपोर्ट विस्तारीकरण के कार्यों को सभी अधिकारी समन्वय बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, पंत विश्वविद्यालय के निदेशक, अनुश्रवण एवं प्रशासन बीएस चलाल, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट पवन कुमार, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, मुख्य कृषि अधिकारी/महाप्रबंधक टीडीसी डॉ. वीके यादव, पीडी एनएचएआई अंचल बंसल, अधिशासी अभियंता विद्युत राजीव चक्रवर्ती आदि मौजूद थे।





