उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

डीएम ने तहसील चम्पावत का किया निरीक्षण

चम्पावत । (लोक निर्णय) जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज तहसील चम्पावत का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जनसेवा से संबंधित कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने तहसील परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, राजस्व वादों के निस्तारण तथा जन शिकायतों के समाधान की स्थिति की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील स्तर पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव पर विशेष जोर देते हुए कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में पारदर्शिता एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर कार्यप्रणाली को परखा तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही तहसील परिसर में नागरिक सुविधाओं—जैसे पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं सूचना पट्टों—को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि तहसील स्तर पर ही अधिकतम समस्याओं का समाधान हो सके।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, तहसीलदार बृजमोहन आर्या सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार