ऊधम सिंह नगर

डा.मनविंदर बने जिला आयुर्वेदिक संघ के अध्यक्ष

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) जिला ऊधम सिंह नगर के राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सक सेवा संघ का चुनाव आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शुक्ला, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
डॉ. दीपक सरकार, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. निवेदिता जोशी की उपस्थिति में हुआ।चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु पर्यवेक्षक के रूप में
जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. महेश जोशी एवं एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक उपस्थित थे। चुनाव में डॉक्टर मनविंदर सिंह
अध्यक्ष चुने गए।इसी तरह उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मारूफ,
सचिव डॉ. राकेश कुमार, उप सचिव डॉ. संदीप कुमार गुप्ता,
आय-व्यय निरीक्षक डॉ. अभिषेक मिश्रा,
मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज कुमार सुमन चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉक्टर भावना जोशी, डॉ. रविंद्र शाह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सलीम एवं डॉ. आशीष
कुमार चुने गए।नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी उपस्थित चिकित्सकों ने शुभकामनाएं दीं ।साथ ही नई कार्यकारिणी से संगठन को सुदृढ़ करने एवं चिकित्सकों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य करने की आशा जताई।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार