जानें,चंपावत में किस दिन अधिकारी सुनेंगे समस्या
चंपावत:जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद में जन सुनवाई प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चंपावत के सभी जनपद स्तरीय और खंड स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। सभी अधिकारी सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान अधिकारी जन सामान्य से मिलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों की समस्याओं को सुना जा सके और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।





