जानें, यूटेट परीक्षा शनिवार को हरिद्वार में कितने केंद्रों पर होगी
हरिद्वार।नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार कुश्म चौहान ने बताया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) की ओर से 27 सितम्बरको उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय (यूटेट प्रथम और द्वितीय) परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से अपरान्ह 12.30 बजे तक एवं अपरान्ह दो से शाम 4.30 बजे तक होगी।इसके किए हरिद्वार नगर के राजकीय कन्या इंटर कालेज ज्वालापुर,ज्वालापुर इंटर कालेज, पीबीम्युइका मायापुर, सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज मायापुर केंद्र बनाए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा 163 लागू की जाती है। परीक्षा केंद्र 200 मीटर की परिधि में निर्धारित मानकों से अधिक किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण पूर्णतः प्रतिबन्धित होगा। परीक्षा केन्द्रों लाठी, चाकू, तलवार, भाला, आग्नेयशास्त्र जैसे बन्दूक, पिस्टल आदि विस्फोटक पदार्थ जैसे तेजाब, पैट्रोल आदि लेकर नहीं चलेगा और न ही अपने पास रखेगा।





