ऊधम सिंह नगर राजनीति

जानें, पूर्व विधायक शुक्ला ने विधायक बेहड़ पर क्यों कसा तंज

किच्छा:,विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक देख चार साल में पहली बार किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ को नगला की याद आई।विधायक अभी भी नगला का भला सोचने की बजाय नगलावासियों का मजाक उड़ा रहे हैं।यह प्रतिक्रिया किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नगला गोल गेट पर रविवार को आयोजित सभा में विधायक तिलक राज बेहड़ उन पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए व्यक्त की। शुक्ला ने कहा कि नगला की जनता द्वारा निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासद के कुमाऊं आयुक्त से मिलने को नौटंकी बताने वाले बेहड़ यदि वास्तव में नगला की समस्या से अवगत होते तो उन्हें पता होता की मंत्रिमंडलीय उप समिति द्वारा नगला की भूमि के चिन्हीकरण के लिए जो कमेटी बनाई गई है।उसके अध्यक्ष कुमाऊं आयुक्त हैं,उनसे मिलना नौटंकी नहीं, बल्कि नगला को बचाने के लिए उन्हें सही तथ्य बताना है।शुक्ला ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने आज तक नगला को बचाने नहीं, बल्कि उसे उजाड़ने के लिए हाईकोर्ट में अपने लोगों से रिट डलवाई थी। 30 साल से विधायक एवं मंत्री रहते बेहड़ को कभी नगला को राजस्व ग्राम अथवा नगर पालिका बनाने की याद नहीं आई थी। शुक्ला ने कहा कि हाईकोर्ट से नगला को उजड़वाने का आदेश जारी कराने के बाद भी चार साल से नगला को उजाड़ने में फेल हो जाने के बाद अब कांग्रेस के विधायक व नेताओं को अगले विधानसभा चुनाव का भूत सताने लगा हैं।इसलिए नगलावासियों को गुमराह करने पहुंच गए।
पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी की उम्र कम थी या जानबूझकर जमानत जब्त हो जाने के भय से कम उम्र के प्रत्याशी का पर्चा भरवारा गया यह भी सोचनीय है। क्या सातों सभासदों में से एक पर भी कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिला या एक भी सभासद क्यों नहीं जीता यह कांग्रेस के लिए चिंता की बात है।शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल एवं सौरभ बहुगुणा ने नगला को बचाने के लिए कमिश्नर कुमाऊं की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है, जल्द ही कमिश्नर का दौरा होगा। किसी भी कीमत पर नगला को उजड़ने नहीं दिया जाएगा।
बेहड़ को दर्द है कि नगला नगर पालिका में अध्यक्ष एवं सभी सभासद भाजपा के क्यों जीते? उन्हें यह भी दर्द है कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद नगला क्यों नहीं उजड़ा। बेहड़ ने नगर पालिका बनने पर भी विरोध किया था ।अब नगला को उजाड़ने एवं कहीं और बसाने की मांग कर रहे हैं।जिससे नगर पालिका खत्म हो जाए, उन्हें नगला की जनता की परवाह नहीं है। चार साल में एक बार नगला की आवाज नहीं उठाई और अब चुनाव नजदीक देखकर नगला में घड़ियाली आंसू बहाने एवं लोगों को गुमराह करने पहुंच गए।
__

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार