जानें, डांडिया क्वीन और किंग का ताज किसके सिर पर सजा
शांतिपूरी:जवाहर नगर स्थित मारुति इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय की ओर से नवरात्र पर डांडिया एवं गरबा नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉक्टर ०mगणेश उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य लता उपाध्याय व विद्यालय प्रबंधक सुमित सांगुड़ी व प्रधानाचार्या अंकिता सांगुड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया।सामूहिक रूप से किया।पारंपरिक परिधानों में सज धजकर डांडिया व गरबा नृत्य किया तो सम्मुख बैठे दर्शक भी झूमने को मजबूर हुए। डॉक्टर उपाध्याय ने कहा कि डांडिया और गरबा नृत्य के माध्यम से हम अपनी लोकपरम्पराओं से जुड़कर उल्लास, ऊर्जा और एकता का अनुभव करते हैं। डांडिया केवल नृत्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा और हमारे सामूहिक उत्साह का उत्सव है। लता उपाध्याय ने कहा कि डांडिया नृत्य में प्रयुक्त दो डांडियां देवी दुर्गा की दो शक्तियों का प्रतीक मानी जाती हैं, जिनसे उन्होंने महिषासुर का वध किया। दो डांडियों से नृत्य करने पर ताल और लय का सुंदर समन्वय बनता है। इससे सामूहिकता और एकता का अनुभव होता है।डांडिया नृत्य की दो डांडियां केवल नृत्य की छड़ी नहीं, बल्कि शक्ति, संतुलन और सामूहिक एकता की प्रतीक है। प्रतियोगिता में डांडिया क्वीन दीपक जीना और लताशा जोशी रहे।डांडिया किंग में खिलेश पाठक, बेस्ट कोरियोग्राफर मुबारक, स्कूल प्रिंसिपल अंकित सांगुड़ी निर्णायक रहे। उत्कृष्ट ग्रुप डांस फ्यूजन ग्रुप जवाहर नगर रहा। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन पाठक द्वारा किया गया।इस दौरान ग्राम प्रधान जवाहर नगर तारा पाण्डे, शान्तिपुरी 1 दीपा कांडपाल, नरेन्द्र पाठक आदि मौजूद थे।




