जानें, चंपावत में किसलिए खेल के लिए हुआ ट्रायल
रुद्रपुर:टनकपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष/मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर जीएस खाती मनोज कालाकोटी, भाजपा जिला इंटरनेट मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता एवं हिमांशु भारद्वाज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्फूर्ति प्रदान करते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री के ओएसडी मनोज कालाकोटी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सरकारी कर्मचारियों में फिटनेस एवं खेल भावना को बढ़ावा देते हैं, जिससे उनकी कार्यक्षमता और मनोबल दोनों में वृद्धि होती है।इस अवसर पर हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, फुटबॉल प्रशिक्षक पवनेश पाटनी, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, फुटबॉल प्रशिक्षक रन बहादुर मल तथा कराटे प्रशिक्षक विजय रावत आदि मौजूद थे।





