जानें, चंपावत में कफ सिरप के कितने नमूने लिए
चंपावत: जनता की सेहत को लेकर जिलाधिकारी गंभीर है।शुक्रवार को उप औषधि नियंत्रक ने औषधि विभाग के साथ लोहाघाट क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। टीम ने कफ सिरप के साथ नमूने लिए। कुछ मेडिकल स्टोर्स पर कुछ ऐसे पेडियाट्रिक कफ सिरप का भंडारण किया गया था। जिनका नियमानुसार फिज की कार्रवाई की गई। टीम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रतिबंधित कफ सिरप का भंडारण नहीं पाया गया। औषधि निरीक्षक हर्षिता ने जनपद के मेडिकल स्टोर संचालकों एवं थोक विक्रेताओं को प्रतिबंधित चार कफ सिरप के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।साथ ही चेतावनी दी कि ऐसी औषधियों का भंडारण, विक्रय या वितरण किसी भी परिस्थिति में न किया जाए।उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को कफ सिरप न दें, वयस्क व्यक्ति चिकित्सक की सलाह के बिना कफ सिरप का सेवन न करें।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार औषधि विभाग द्वारा जनपद में औषधियों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।




