जानें, क्या क्रय केंद्रों पर मैनुअल तौर पर भी होगी खरीद
रुद्रपुर:जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में धान खरीद की समीक्षा की। उन्होंने उप जिलाधिकरियों को धान क्रय केन्द्र पर किसानो को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखने को कहा।यदि कहीं धान क्रय केन्द्र बढ़ाने की आवश्यकता हो तो शीघ्र अवगत कराएं।जिससे जनपद मुख्यालय से अनुमति दी जा सकें। यदि पोर्टल पर किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो मैनुअल तौर पर धान क्रय किया जाएं। दीपावली के अवकाश को छोड़कर अन्य अवकाशों में किसानों का धान क्रय कराया जाएं केंद्रों पर बारदाना आदि सभी तैयारी रखी जाएं।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पाण्डेय, सम्भागीय खाद्य नियंत्रक लता मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉक्टर अभय सक्सेना आदि मौजूद थे।





