ऊधम सिंह नगर राजनीति

जानें, किस निगम ने बच्चों को बनाया एम्बेसडर

रुद्रपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ’सेवा पखवाड़ा’ के तहत गुरुवार को नगर निगम रुद्रपुर की ओर से गांधी पार्क परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने झाड़ू से सफाई की। इसके बाद निगम कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और समाजसेवियों ने मिलकर पूरे पार्क में फैले कूड़े-कचरे को हटाया। पार्क में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं को साफ कर चमकाया गया।महापौर विकास शर्मा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और अभियान में शामिल हुए बच्चों को नगर निगम का ’ब्रांड एंबेसडर’ घोषित किया। शर्मा ने कहा कि निगम ने हाल ही में सेवानिवृत्त शिक्षकों को ब्रांड एंबेसडर घोषित किया था।जिससे उनके अनुभवों का लाभ लिया जा सके। इन बच्चों को दो अक्टूबर’ को सम्मानित किया जाएगा और निगम की ओर से आईडी कार्ड भी प्रदान किए। जाएंगे। अभियान में उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल रणदीप, मनोज कर्नाटक, पार्षद पवन राणा, सुरेश गोरी, विजय कुमार, सोनू आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार