जानिए,किस विकास पुरुष को याद किया गया
रुद्रपुर: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर महापौर विकास शर्मा ने सिडकुल स्थित उनकी प्रतिमा पर शनिवार को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी का उत्तराखंड के औद्योगिक और आर्थिक विकास में ऐतिहासिक योगदान रहा है। तिवारी की दूरदर्शिता और विकासपरक सोच के परिणामस्वरूप सिडकुल की स्थापना हुई, जिसने आज हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। तिवारी ने विकास कार्यों को कभी राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा, बल्कि उन्होंने विपक्षी दलों को साथ लेकर राज्य की उन्नति के लिए काम किया। इस मौके पर नारायण दत्त तिवारी जन सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरीश पनेरु, महासचिव पीसी शर्मा, एसडीएम मनीष बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, सीपी शर्मा, मीना शर्मा, एसके नैयर, अनिल शर्मा, सतीश कुमार, विजय तोमर, रजत बिष्ट, संदीप चीमा, ममता रानी, योगेश चौहान आदि मौजूद थे।




