जानिए, नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष,सचिव ने किसका लिया आशीर्वाद
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीते रजत सिंह बिष्ट, सचिव पद पर जीते जसवंत सिंह और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर चुने गए मोहित चंद्र भट्ट अपने सैकड़ों समर्थको के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर रविवार को पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शुक्ला ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि “यह जीत युवाओं के भरोसे, मेहनत और हमारी टीम के रणनीतिक प्रयासों का परिणाम है। मैं सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि यह नई टीम छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी और कॉलेज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की टीम के छात्र नेता धीरज सिंह, पूर्व छात्रसंघ सचिव रोहित भट्ट, छात्र नेता चंदन भट्ट, पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह पटेल एवं कमलचंद जोशी सहित वरिष्ठ छात्र नेताओ ने रणनीति बनाकर छात्रसंघ चुनाव लड़ाया और ऐतिहासिक जीत दर्ज की।





