जनता मिलन कार्यक्रम दर्ज 83 शिकायतें
चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज जिला कार्यालय सभागार में आयोजित ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। 83 शिकायतें दर्ज हुईं ।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो प्रकरण तत्काल निस्तारित किए जा सकते हैं, उनका मौके पर समाधान किया जाए तथा शेष मामलों में निर्धारित समयसीमा के भीतर आख्या प्रस्तुत की जाए।जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग अपने स्तर से शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्या के निस्तारण हेतु समयबद्धता सुनिश्चित करें।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी आदि मौजूद थे।





