ऊधम सिंह नगर राजनीति

जनता की आवाज पर तुरंत एक्शन, भाजपा कार्यालय में गूंजा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’

मनोज राय,ब्यूरो चीफ
काशीपुर। (लोक निर्णय) कार्यालय काशीपुर में आज आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनकर सामने आया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रभारी मंत्री के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और हर नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और विकास कार्यों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
सभा में महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, अर्जुन सिंह, सीमा चौहान, गुरविंदर सिंह चंडोक, खिलेंद्र चौधरी,काशीपुर मंडल मीडिया प्रभारी मनोज राय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की सक्रियता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार