ऊधम सिंह नगर

जनगणना में सही जानकारी देना हर नागरिक की जिम्मेदारी, बेहड़ ने हस्ताक्षर अभियान में लिया हिस्सा

आकृति राय,लोक निर्णय
किच्छा। (लोक निर्णय)जनगणना-2027 को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विधायक तिलक राज बेहड़, एसडीएम हिमांशु कफल्तिया, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर लोगों से जनगणना में हिस्सा लेने की अपील की। विधायक बेहड़ ने कहा कि जनगणना के आंकड़े ही देश और क्षेत्र के विकास की योजनाओं का आधार बनते हैं। इससे सरकार को जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलती है। तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने डिजिटल स्वगणना अपनाने और घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सही एवं पूरी जानकारी देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर से डिजिटल स्वगणना शुरू होगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा। अभियान के जरिए जनगणना को लेकर फैली भ्रांतियां दूर करने के साथ लोगों को इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित किया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार