उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

जन औषधि केंद्र में सिरिंज बिक्री का प्रावधान नहीं

चंपावत।टनकपुर स्थित जन औषधि केंद्र में इंजेक्शन लगाने के लिए सिरिंज उपलब्ध न होने की प्रकाशित खबर के मामले में अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का मुख्य उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। इन केंद्रों पर सिरिंज सहित चिकित्सा उपकरणों की बिक्री निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत नहीं की जाती। बताया कि ऐसी सामग्रियों की उपलब्धता नियंत्रित रखी जाती है।जिससे उनके संभावित दुरुपयोग की संभावना न रहे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि केंद्र पर विभिन्न प्रकार की 58 आवश्यक जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध हैं, जबकि सिरिंज एवं अन्य मेडिकल उपकरण अधिकृत फार्मेसी या चिकित्सालयों से प्राप्त किए जाते हैं।अतः जन औषधि केंद्र में सिरिंज उपलब्ध न होना किसी कमी का संकेत नहीं, बल्कि निर्धारित व्यवस्था का हिस्सा है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार