छह नशेडियों का चालान
काशीपुर। काशीपुर में प्रिया मॉल से लेकर सीमा चौराहे तक नशेड़ियों का अड्डा होने की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सख्त हो गए। अजय के निर्देश पर चौकी कटोराताल काशीपुर पुलिस ने चीमा चौराहे से प्रिया मॉल तक नशा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए छह नशेड़ियों को पकड़ कर चौकी लाया। नशेड़ियों की काउंसलिंग कर उनका 81 पुलिस एक्ट का चालान कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।





