चौकी प्रभारी सहित आठ पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
रुद्रपुर।(लोक निर्णय)चौकी शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की खबर को एसएसपी अजय गणपति ने गंभीरता से लिया।उन्होंने अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश न लगा पाने तथा ड्यूटी के प्रति उदासीनता/लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र। भट्ट सहित चौकी शक्तिफार्म में नियुक्त सभी आठ पुलिसकर्मियों को आज शाम तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।एसएसपी की इस कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।





