अपराध ऊधम सिंह नगर

चेकिंग की लापरवाही में दो पुलिस चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)10 अक्टूबर को कोतवाली कुण्डा क्षेत्रांतर्गत हुई भीषण सड़क दुर्घटना में सात व्यक्ति घायल हो गए थे, जबकि 03 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई थी।उक्त घटना के बाद क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा प्रभावी चेकिंग अभियान संचालित करने में लापरवाही का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है।एसएसपी द्वारा तत्काल प्रभाव से दो चौकी प्रभारियों उपनिरीक्षक सौरभ भारती,प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी, कोतवाली कुण्डा और उपनिरीक्षक मनोज देव, प्रभारी चौकी मण्डी, कोतवाली कुण्डा को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया।इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

    locnirnay@gmail.com

    locnirnay@gmail.com

    About Author

    You may also like

    ऊधम सिंह नगर

    यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

    लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
    ऊधम सिंह नगर

    जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

    लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार