चीनी मिल किच्छा में क्यों भड़के किसान
किच्छा। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर गणेश उपाध्याय ने गुरुवार को किसानों के साथ किच्छा चीनी मिल में अधिशासी निदेशक एपी बाजपेई का घेराव किया। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।मौजूदा सरकार की अनदेखी, आपदा, बढ़ती मंहगाई, खाद की कमी, लागत मूल्य में वृद्धि से किसान बुरी तरह त्रस्त है। इसके लिए प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह गन्ना मूल्य में 500 रूपये प्रति क्विंटल वृद्धि करे। चीनी मिल को 10 नवम्बर तक हर हाल में प्रारम्भ कर दिया जाए। किसानों के हक की लड़ाई हम सड़क से सदन तक लड़ेंगे। किसानों ने महंगाई की मार, बढ़ती लागत और भुगतान में देरी से किसान परेशान हैं।साथ ही सरकार की गलत कृषि नीतियों पर रोष व्यक्त किया है। गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। घेराव करने वालों में संतोष सिंह, मो. ताहिर, सईदुल रहमान, एन. यू. खान, दिलेर सिंह, अनीस अहमद, कुंदन सिंह मेहता, प्रभु दत्त, आर. पी. पंत, विनोद जोशी, गणेश जोशी, महिपाल बोरा, मनीष पांडे, वीरेंद्र बोरा आदि शामिल थे।





