चारधाम यात्रा के लिए 7498 यात्रियों ने कराया पंजीयन
हरिद्वार।(लोक निर्णय)हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 7498 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।इसमेंयमनोत्री धाम के लिए 1811, गंगोत्री धाम के लिए 1816, केदारनाथ धाम के लिए 1878, बद्रीनाथ धाम के लिए 1993 और हेमकुंड साहिब के लिए चार तीर्थयात्री शामिल हैं।ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 3 लाख 26 हजार 9 सौ 30 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके है।



