ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ स्वीकृत

रुद्रपुर । (लोक निर्णय) रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा के प्रयासों से शासन ने शहर में आधुनिक पशु शव दाह गृह निर्माण के लिए 145.83 लाख रुपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। योजना के तहत गैस बेस्ड इनसिनरेटर स्थापित किया जाएगा। जिसके माध्यम से मृत पशुओं के शवों का वैज्ञानिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा।यह महत्वपूर्ण स्वीकृति मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित स्टेट पावर्ड कमेटी की बैठक में प्रदान की गई। बैठक में रिंग फेंस्ड अकाउंट से विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित विभागों द्वारा परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। समिति ने रुद्रपुर, हल्द्वानी और हरिद्वार नगर निगम क्षेत्रों में मृत पशुओं के शवों के समुचित निस्तारण के लिए गैस बेस्ड इनसिनरेटर स्थापित करने की योजनाओं को मंजूरी दी। इनमें रुद्रपुर नगर निगम के लिए 145.83 लाख रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी गई है।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि लंबे समय से शहर में मृत पशुओं के निस्तारण की आधुनिक व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। वर्तमान व्यवस्था में कई बार मृत पशुओं के शवों के निस्तारण में व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ संक्रमण और दुर्गंध की समस्या भी उत्पन्न होती थी। अब इस परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद इन समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।उन्होंने कहा कि गैस बेस्ड इनसिनरेटर की स्थापना के बाद पशु शवों का त्वरित और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा, जिससे शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलेगी।महापौर ने बताया कि इस आधुनिक तकनीक में उच्च तापमान पर पशु शवों को निस्तारित किया जाएगा।जिससे प्रदूषण का स्तर न्यूनतम रहेगा। पारंपरिक तरीकों की तुलना में यह व्यवस्था अधिक सुरक्षित, प्रभावी और पर्यावरण हितैषी होगी। इससे भूजल, वायु और आसपास के पर्यावरण को होने वाले नुकसान को भी काफी हद तक रोका जा सकेगा।

महापौर ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन तथा शहरी विकास विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से रुद्रपुर में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है और शहर आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम रुद्रपुर को प्रदेश के अग्रणी और आधुनिक नगर निगमों की श्रेणी में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, यातायात, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। महापौर ने विश्वास जताया कि गैस बेस्ड पशु शव दाह गृह की स्थापना के बाद शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और इसका सीधा लाभ आम नागरिकों को प्राप्त होगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार