उत्तराखंड राजनीति

चम्पावत में एसआइआर के तहत 57,265 नोटिसों की सुनवाई हुई शत-प्रतिशत

चम्पावत । (लोक निर्णय) निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के तहत 14 जुलाई को आलेख्य प्रकाशन के बाद प्राप्त नोटिसों/दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की कार्यवाही जारी है। जनपद में 54-लोहाघाट एवं 55-चम्पावत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त समस्त 25 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विसंगति एवं नो मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई का कार्य 25 अगस्त, को शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।जनपद के दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 57,265 नोटिस जारी किए गए थे। इनमें 54-लोहाघाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 27,565 तथा 55-चम्पावत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 29,700 मतदाता शामिल थे। संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी नोटिसों की सुनवाई पूर्ण कर ली गई है।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ संपादित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सुनिश्चित करने तथा अपात्र नामों के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को आलेख्य प्रकाशन के पश्चात प्राप्त प्रारूप-6, 7 एवं 8 के दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की कार्यवाही संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 31 अगस्त तक पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने बताया भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 15 सितम्बर को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाना है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर