ऊधम सिंह नगर

चम्पावत को मिलेगा “स्टेट बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड

चंपावत।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपदों को सम्मानित किया जाता है।
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के अवसर पर उत्तराखंड राज्य के चार जनपदों को “स्टेट बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड–2026” से सम्मानित किया जाएगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड द्वारा जारी पत्र के अनुसार 25 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे देहरादून स्थित लोकमंच ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें माननीय राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।इस अवसर पर मतदाता जागरूकता (SVEEP) एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु चम्पावत सहित रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं उत्तरकाशी जनपदों को सम्मानित किया जाएगा।चम्पावत की ओर से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार सम्मान ग्रहण करेंगे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में जनपद में प्री–एसआईआर (Pre-SIR) गतिविधियों का सफल संचालन किया गया। जिसमें सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर निर्वाचन कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार