चंपावत में खेल मंत्री ने किया पुस्तक मेले का शुभारंभ
चंपावत।राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय तकनीकी एवं पुस्तक मेले का शुभारम्भ महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने फीता काटकर किया।साथ ही उन्होंने कहा कि यह मेला राज्य के युवाओं और विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीकी नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और पठन संस्कृति से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजन स्वदेशी तकनीकी को प्रोत्साहन देने और युवाओं में जिज्ञासा तथा नवाचार की भावना विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।मेले में देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों और संगठनों ने अपनी उल्लेखनीय भागीदारी दर्ज की। मेले में लगाई गई प्रदर्शनी युवाओं और जिज्ञासु पाठकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इनमें वैज्ञानिक मॉडल, जैव प्रौद्योगिकी के नए प्रयोग, हर्बल उत्पाद, तकनीकी नवाचार, महिला उद्यमिता के उदाहरण, और पर्यावरण जागरूकता पर आधारित सामग्री प्रमुखता से शामिल थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ाना और पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।इस अवसर पर चंपावत भाजपाजिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, मा विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, सतीश पांडे, शंकर पांडे, सुभाष बगोली, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह, जिलाधिकारी मनीष कुमार, सोहन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र अध्यक्ष विकास चौधरी, गोविंद प्रसाद, गौरव पांडे, सूरज पहरी आदि मौजूद थे।





