ऊधम सिंह नगर

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव 12 अक्टूबर को

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशो के क्रम जनपद की त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन कराए जाने हेतु समय सारणी का निर्धारण किया गया है। उन्होने बताया कि 30 सितम्बर व एक अक्टूबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे। तीन अक्टूबर को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जायेगी।चार अक्टूबर को 10 बजे से अपराह्न तीन बजे ताक नाम वापसी, पांच अक्टूबर को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन किया जायेगा। 12 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा तथा 14 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी।जिलाधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, प्रातिप्त, जांच तथा प्रतीक आवंटन आदि की कार्यवाही सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर की जायेगी। उन्होने बताया कि उन ग्राम पंचायतों/क्षेत्र पंचायतो जिनमे उप निर्वाचन कराये जा रहे है, के सम्बन्धित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार