ऊधम सिंह नगर

पंत विवि में दशकों से खराब सड़क के मरम्मत कार्य का कुलपति डा.शिवेंद्र ने किया शुभारंभ


पंतनगर।( लोक निर्णय) गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के इतिहास में शुक्रवार का दिन एक बड़ी उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ। वर्षों से जर्जर एवं अत्यंत दयनीय स्थिति में पड़ी विश्वविद्यालय की सड़कों की मरम्मत का कार्य शुक्रवार से विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया। इससे लोगों के चेहरे पर खुशी दिखी।लोग बिना हिचकोले खाए ही आसानी से सफर कर सकेंगे।विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस के कश्यप ने स्वयं कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ निर्माण एवं संयंत्र निदेशालय के निदेशक (DWP) डॉ. अभिषेक तोमर, अधिष्ठाता पशु चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. डी कुमार, अधिष्ठाता विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय (CBSH) डॉ. आरसी श्रीवास्तव, मंडी परिषद के अभियंता, DWP अनुभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित थे।
बता दें कि पंतनगर की सड़कें पिछले कई दशकों से विश्वविद्यालय के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई थीं। इस गंभीर समस्या को देखते हुए कुलपति डॉ. कश्यप ने व्यक्तिगत पहल करते हुए राज्य सरकार से सड़क सुधार हेतु विशेष धनराशि की मांग की।विश्वविद्यालय के प्रति सकारात्मक रुख दिखाते हुए राज्य सरकार ने उदारतापूर्वक सड़कों की मरम्मत हेतु चरणबद्ध (Phased Manner) बजट स्वीकृत किया है, जिसके प्रथम चरण का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। राज्य सरकार वर्तमान में विश्वविद्यालय को बहुआयामी सहयोग प्रदान कर रही है। सड़क मरम्मत के अतिरिक्त छात्रावासों की मरम्मत, सड़कों का चौड़ीकरण, स्विमिंग पूल निर्माण, बाउंड्री वॉल निर्माण, नए छात्रावासों का निर्माण जैसे अनेक बुनियादी ढांचे के कार्य सरकार के सहयोग से गतिमान हैं, जिसके लिए कुलपति डॉ. एसके कश्यप एवं उनकी पूरी टीम द्वारा निरंतर एवं अथक प्रयास किए गए हैं। कुलपति डॉ. कश्यप ने निर्माण निदेशालय के प्रयासों की सराहना की, विशेष रूप से अपर निदेशक (ADWP) हरीश जुकरिया की लगन एवं कठोर परिश्रम की प्रशंसा की। उन्होंने घोषणा की कि विश्वविद्यालय बुनियादी ढांचे के उन्नयन के इस विशाल अभियान को इसी गति से निरंतर जारी रखेगा। विवि के लोगों का कहना था कि सड़कों की मरम्मत हो जाने से आवागमन सुगम हो जाएगा।उन्होंने कुलपति की सराहना करते हुए कहा कि जब से डॉक्टर शिवेंद्र कुमार कश्यप ने कुलपति का चार्ज संभाला है,तब से विवि की शिक्षा,शोध की गुणवत्ता में तेजी से सुधार आया है।यहीं नहीं, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं।इससे विवि के अधिकारियों,प्रोफेसरों और कर्मचारियों की कार्य संस्कृति में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कुलपति छोटी छोटी समस्याओं को भी नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं।समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयासरत हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार