ऊधम सिंह नगर कारोबार खेती/किसानी शोध/आविष्कार

ग्राम अजीतपुर, कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र-बरा में किसानों को दी गई पशुओं की देखभाल की जानकारी


पंतनगर। (,लोक निर्णय) पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में केन्द्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली), मेरठ द्वारा वित्त पोषित अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजना-फ्रिजवाल के अन्तर्गत ग्राम अजीतपुर, बरा में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन विकास गंगवार, ग्राम प्रधान, अजीतनुर बरा द्वारा किया गया। विकास गंगवार द्वारा सभी गोपालकों एवं परियोजना टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। संचालन सह-परियोजना अधिकारी डा. संजय चौधरी संयुक्त निदेशक पशु चिकित्सा प्रसार द्वारा किया गया। शिविर में परियोजना अधिकारी द्वारा परियोजना के उद्देश्य एवं आवश्यक जानकारी पर प्रकाश डाला गया। डा. शिव प्रसाद, आई.सी.ए.आर., एमेरिटस, प्राध्यापक द्वारा पशुओं में बांझपन की समस्याओं एवं लम्पी रोग के कारण, बचाव एवं उपचार पर प्रकाश डाला। संजय चौधरी, प्राध्यापक, पशु प्रजनन विभाग द्वारा पशुओं के अन्तः व वाहृय जीवाणु एवं विषाणु जनित रोगों के कारण, बचाव एवं उपचार पर प्रकाश डाला साथ ही प्रसवोपरान्त विभिन्न उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु वैज्ञानिक जानकारी दी। डा. रिपुसुदन कुमार, सह-प्राध्यापक, पशु पोषण विभाग द्वारा पशु पोषण सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उत्तम पशु आहार बनाने की विधि बताते हुए पशु पालन के सभी तकनीकी आयामों को अपनाकर उन्नत पशु पालन करने की सलाह दी गयी। कार्यक्रम में पशुपालकों का पंजीकरण, सामग्री वितरण व धन्यवाद प्रस्ताव कु. आराधना फुलार द्वारा गया। शिविर में कुल 53 पशु पालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99