गदरपुर में महिलाओं के लिए क्या बोल गए रुद्रपुर के मेयर?
रुद्रपुर/गदरपुर। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रदेशभर में भाजपा संगठन की ओर से मंगलवार को गदरपुर में महिला सम्मेलन हुआ।आयोजन किया गया। मातृ शक्ति से स्वदेशी अपनाने और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आहवान किया गया। मीना शर्मा, हिमांशु आदि मौजूद थे।
मुख्य अतिथि रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। विकास शर्मा ने कहा कि यह सम्मेलन मातृ शक्ति को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने अंत्योदय की भावना को साकार किया है। जिनके पास घर नहीं था, उन्हें आवास दिया जा रहा है, जिनके पास भोजन नहीं है, उन्हें राशन मिल रहा है। जिनके पास इलाज का साधन नहीं है उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। रुद्रपुर में महिलाओं के लिए विशेष ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है, जहाँ उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
चीन हमारे देश में वस्तुएं बेचकर मुनाफा कमाता है और उसके बाद हमें ही आंख दिखाता है। विदेशी सामान का बहिष्कार करके स्वदेशी अपनायेंगे तो हम अपने देश के ताकत दे पायेंगे यह एक तरह से हमारी देश सेवा होगी। विधायक अरविंद पाण्डे ने कहा कि मातृशक्ति समाज की वास्तविक शक्ति है । मातृशक्ति समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने सदैव महिलाओं के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। इस मौके पर संयोजक महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी,सह संयोजक अंजू भुड्डी, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर, मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश हुड़िया, चंकित हुड़िया, सीमा सरकार, लक्ष्मी चौहान, चंद्रिका, ज्योति अरोड़ा, अजय बठला,





