खटीमा में पत्रकार पर मुकदमे के विरोध पर पत्रकारों में गुस्सा
रुद्रपुर। खटीमा में रसोई गैस की किल्लत से जुड़ी खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमे दर्ज होने पर पत्रकारों में गुस्सा है। कुमायूं युवा प्रेस क्लब ने इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।क्लब के केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने कि पत्रकार दीपक के खिलाफ पुलिस द्वारा राजनीतिक दबाव में मुकदमा दर्ज किया गया है, जो निंदनीय है। एक पत्रकार का दायित्व जनहित के मुद्दों को उजागर करना होता है, लेकिन इस तरह की कार्रवाई से पत्रकारों को डराने और सच सामने आने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। क्लब ने पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस औरमले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।ज्ञापन देने वालों में केंद्रीय महामंत्री हरविंदर सिंह चावला,रुपेश कुमार, बरजीत सिंह, भानु चुग,अभिषेक शर्मा, विजय गुप्ता, रामपाल सिंह आदि शामिल थे।





