खंड शिक्षा अधिकारी से अभद्र करने पर प्रधानाचार्य,शिक्षक आक्रोशित
सितारगंज।(लोक निर्णय) लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि गोविंद वल्लभ पंत इंटर कॉलेज चकरपुर खटीमा में 22 अप्रैल को शिक्षक के विरुद्ध एक बालिका के साथ छेड़छाड़ एवं ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप सामने आने पर उसकी जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालय पहुंचे थे। दुर्भाग्यवश जांच के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी के साथ विद्यालय के कार्यालय में अभद्र व्यवहार किया गया।जो कि न केवल प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि शिक्षा विभाग की गरिमा को भी ठेस पहुंचा है।इस घटना से समस्त प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों में भारी आक्रोश है। कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न करती हैं, बल्कि भविष्य में निष्पक्ष जांच एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी गंभीर चुनौती प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने घटना में संलिप्त असामाजिक तत्वों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भविष्य में ऐसे घटनाक्रमों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए विद्यालयों में जांच के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। संबंधित प्रकरण में बालिका के साथ छेड़छाड़ एवं ब्लैकमेलिंग की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेताया कि यदि खण्ड शिक्षा अधिकारी खटीमा / सितारगंज के साथ दुर्व्यवहार में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध 25 अप्रैल तक कार्रवाई नहीं की गई तो विकासखण्ड सितारगंज के सभी प्रधानाचार्य,
शिक्षक एवं मिनिस्ट्रीयल कार्मिक संगठन वर्तमान में संचालित जनगणना ड्यूटी सहित अन्य शासकीय कार्यों का
बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मोहित तिवारी,डॉक्टर अर्चना पाठक, धर्मेंद्र नाथ चौबे, आनंद कुमार,अरुण शेखर,होशियार सिंह आदि शामिल थे।





