उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री जोशी ने कुलपति डा.शिवेंद्र संग पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

पंतनगर। (लोक निर्णय)कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पंतनगर स्थित एनेक्सी भवन में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, आदर्शों और राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर अमिट छाप छोड़ी। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अटल ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और राष्ट्रीय एकता को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि एक प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और कुशल प्रशासक के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को विकास की नई दिशा देने के साथ-साथ मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत किया।
मंत्री जोशी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार और आदर्श हम सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। देश उनके योगदान को सदैव याद रखेगा।इस अवसर पर पंतनगर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप भी उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार