उत्तराखंड स्वास्थ्य

कैच द रेन’ को मिल रही मजबूती

चम्पावत ।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी के अंतर्गत स्वीकृत कालसन–भोलेश्वर परियोजना क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु वन विभाग, चम्पावत द्वारा प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। परियोजना के तहत परकुलेशन टैंक निर्माण एवं खंती खुदान का कार्य प्रगति पर है।वर्तमान में जनपद में हो रही वर्षा के चलते इन संरचनाओं में वर्षाजल का संग्रहण प्रारंभ हो गया है, जिससे आसपास के प्राकृतिक जल स्रोतों (स्प्रिंग) के जलस्तर में सुधार हो रहा है।साथ ही कालसन–भोलेश्वर क्षेत्र के सहायक गधेरों में भी जल प्रवाह बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र की जल उपलब्धता में सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।यह कार्य ‘जल शक्ति अभियान – कैच द रेन’ को भी मजबूती प्रदान कर रहा है। वर्षाजल संचयन से न केवल भूजल स्तर में सुधार हो रहा है, बल्कि वन क्षेत्र में निवास करने वाले वन्यजीवों को भी स्थानीय स्तर पर ही पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावनाएं भी कम होंगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जनपद में इस प्रकार के संरचनात्मक प्रयास जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं, जो दीर्घकाल में पर्यावरणीय संतुलन एवं जल सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक होंगे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष